Breaking News

बदायूं: पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ 50 हजार का इनामी डकैत, एक दरोगा और सिपाही घायल।

बदायूं: पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ 50 हजार का इनामी डकैत, एक दरोगा और सिपाही घायल।

बदायूं: जनपद में अपराध के विरुद्ध छेड़े गए अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार देर रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार के इनामी डकैत जितेंद्र को मार गिराया। इस दौरान हुई गोलीबारी में पुलिस टीम के एक दरोगा और एक सिपाही घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि 19 मई को इस्लामनगर थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी नजाकत के घर हुई भीषण डकैती के बाद से ही पुलिस इस गिरोह की तलाश में जुटी थी। उस घटना के बाद पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों को तो पूर्व में ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया था, लेकिन गैंग का मास्टरमाइंड जितेंद्र लगातार पुलिस की पकड़ से दूर था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

बुधवार रात एसओजी और सिविल लाइंस पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इनामी बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए बिजनौर हाईवे से निकलने वाला है। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र में घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। बाइक सवार जितेंद्र को जब रुकने का इशारा किया गया, तो उसने पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। इस अचानक हुए हमले में एक दरोगा और एक सिपाही जख्मी हो गए। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायर किया, जिसमें डकैत जितेंद्र को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। एसएसपी ने घायल पुलिसकर्मियों का हालचाल जाना और उनके साहस की सराहना की। इस दौरान एसएसपी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि बदायूं में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा, “अपराधियों को अब यह समझ लेना चाहिए कि उनके पास सिर्फ दो ही रास्ते हैं—या तो अपराध का रास्ता छोड़ दें, या फिर जिला छोड़ दें।”

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …