Breaking News

गंजडुंडवारा: सपा मुखिया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, ‘चाहत मियां’ के नेतृत्व में जुटा दिग्गज नेताओं का हुजूम।

गंजडुंडवारा: सपा मुखिया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, ‘चाहत मियां’ के नेतृत्व में जुटा दिग्गज नेताओं का हुजूम।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस बुधवार को गंजडुंडवारा स्थित केएन पैलेस में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन पटियाली विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी ‘चाहत मियां’ के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सपा के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

कार्यक्रम में एटा-कासगंज लोकसभा सांसद देवेश शाक्य, पूर्व मंत्री मानपाल सिंह, पूर्व विधायक बीरेन्द्र सिंह सोलंकी, सपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव और मौलाना डॉ. यासीन अली उस्मानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की, जिसके बाद पूरा परिसर ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।

पटियाली विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी चाहत मियां वर्ष 2021 से लगातार राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन ऐतिहासिक स्तर पर आयोजित करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी उन्होंने कार्यक्रम की पूरी कमान संभालते हुए अतिथियों का फूल-मालाओं और शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। चाहत मियां ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी पत्रकार बंधुओं के प्रति भी सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें शॉल और माला पहनाकर विशेष रूप से सम्मानित किया।

मीडिया से बातचीत करते हुए चाहत मियां ने कहा कि आदरणीय अखिलेश यादव जी का जन्मदिन हमारे लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है और हम सब मिलकर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम के समापन पर केएन पैलेस में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं और जनता के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतर सिंह पाल, प्रधान वसीम वाहिद, नसीम वाहिद, अवधेश यादव, जफर प्रधान, आज़म खान, भरत सिंह शाक्य, नेत्रपाल यादव, सुनील यादव, फैजान चाहत, हाजी आफाक अहमद और बाबू अहमद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!