Breaking News

गंजडुंडवारा: आम के बाग में युवक का शव फंदे पर लटका मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी।

गंजडुंडवारा: आम के बाग में युवक का शव फंदे पर लटका मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज: कोतवाली क्षेत्र के गांव पचपोखरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह काम पर जा रहे मजदूरों ने एक आम के बाग में युवक का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। मृतक की पहचान पचपोखरा निवासी 32 वर्षीय इवने आलम पुत्र छोटे खान के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर कोतवाली पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने बारीकी से साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय कासगंज भेज दिया गया है।

प्राथमिक जानकारी और परिजनों के बयानों के अनुसार, मृतक इवने आलम ने घरेलू कलह से तंग आकर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर आम के बाग में जाकर अंगोछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

 

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!