Breaking News

बिसौली: अमरनाथ यात्रा के लिए 54 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूँजा नगर।

बिसौली: अमरनाथ यात्रा के लिए 54 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूँजा नगर।

आई एम खान 

बिसौली: बाबा बर्फानी के दर्शन की अभिलाषा लिए नगर से 54 श्रद्धालुओं का एक जत्था शनिवार को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। यह दल आगामी 3 जुलाई से पहलगाम और बालटाल मार्गों से शुरू होने वाली यात्रा में शामिल होकर पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करेगा। श्रद्धालुओं के जत्थे के प्रस्थान के समय पूरे वातावरण में ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष गूँज उठे।

यात्रा पर रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने स्थानीय अशोक गुरु जी के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर में मंगल कामना के साथ नारियल फोड़ा गया और प्रसाद का वितरण किया गया। जत्थे की रवानगी के समय परिजनों और नगरवासियों ने उनकी सुखद और सफल यात्रा के लिए प्रार्थना की।

इस तीर्थ यात्रा में मुरारी भ्राता, मनोज टाटा, धर्मेंद्र वार्ष्णेय, रजत वार्ष्णेय, आशीष, छोटू, लव कुमार, चेतन, ऋषभ वार्ष्णेय, तरूण, गणेश, विशाल वार्ष्णेय, प्रदुमन शाक्य, पारस, अभिनव, विष्णु, दिव्या, नेहा, किरन, पूरन, रोशन दिवाकर, नीरज, लब्बू, निखिल, अनुराग और पुलकित सहित कुल 54 श्रद्धालु शामिल हैं। सभी श्रद्धालुओं में बाबा के दर्शन को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!