Breaking News

गंजडुंडवारा: संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर पालिका में बैठक, साफ-सफाई और जागरूकता पर दिया जोर।

गंजडुंडवारा: संचारी रोगों की रोकथाम के लिए नगर पालिका में बैठक, साफ-सफाई और जागरूकता पर दिया जोर।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। नगर के रेलवे रोड स्थित नगर पालिका परिषद सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और दिमागी बुखार जैसी वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम करना रहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. आरपी सिंह ने अभियान की रूपरेखा और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।

डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत ‘दस्तक अभियान’ संचालित किया जाएगा, जिसमें आशा कार्यकत्रियां और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वे करेंगी। इसके माध्यम से बुखार, टीबी और कुपोषण जैसे लक्षणों वाले मरीजों की समय रहते पहचान की जाएगी और उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि गंभीर मरीजों को आवश्यकतानुसार उच्च स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रेफर किया जाएगा।

बैठक में स्वच्छता के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। नगर विकास, पंचायती राज और शिक्षा विभाग के समन्वय से फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और नियमित सफाई कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे। डॉ. सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले और पुराने टायरों की नियमित सफाई करें ताकि मच्छरों के लार्वा को पनपने से रोका जा सके। उन्होंने मच्छरदानी के उपयोग और शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनने की भी सलाह दी।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि अजहर हुसैन, अनिल सिंह राठौर, तसलीम अहमद, स्वच्छता लिपिक शिवम गुप्ता, नरेशपाल सिंह, अर्जुन, सूरज, सौरभ, राजा सहित नगर पालिका के सफाई कर्मी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!