Breaking News

बिसौली: सांसद आदित्य यादव ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, शोक संवेदनाएं व्यक्त कर बंधाया ढांढस।

बिसौली: सांसद आदित्य यादव ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, शोक संवेदनाएं व्यक्त कर बंधाया ढांढस।

बिसौली (बदायूँ)। बदायूँ लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव ने आज बिसौली विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई कर कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याओं को सुना। अपने भ्रमण के दौरान सांसद सबसे पहले ग्राम सुरैनी पापड़ी पहुंचे, जहाँ उन्होंने हाल ही में मेंथा प्लांट हादसे में अपने दो पुत्रों को खोने वाले बट्टू सिंह यादव के आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही हादसे में घायल मनवीर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

सांसद आदित्य यादव ने इसके बाद थाना फैजगंज बेहटा के ग्राम पिसनहारी निवासी खुर्शीद खां के घर पहुँचकर उनके दो मासूम पुत्रों के सड़क हादसे में असामयिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। उन्होंने परिवार के साथ संवेदना साझा की और हादसे में घायल पुत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

जनसंवाद के दौरान सांसद ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वे सदैव जनता के बीच रहकर उनकी आवाज को पूरी मजबूती से उठाते रहेंगे। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, विधायक हिमांशु यादव, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, फखरे अहमद शोवी, सुरेंद्र यादव, सतीश प्रेमी, सुरेंद्र सागर, खजाना देवी, महेंद्र प्रताप, मोर सिंह पाल और राजेंद्र गुरु सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!