Breaking News

गंजडुंडवारा: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी।

गंजडुंडवारा: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुदामापुरी में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 30 वर्षीय विवाहिता का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार, सुदामापुरी निवासी सुरेश की पत्नी अंजलि का शव आज दोपहर घर में फंदे पर लटका पाया गया। इस घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्यों का बारीकी से निरीक्षण किया है।

मृतका के परिजनों के अनुसार, अंजलि का विवाह लगभग 11 वर्ष पूर्व सुरेश के साथ हुआ था। अंजलि अपने पीछे दो मासूम बच्चों, 9 वर्षीय शिवा और छोटे बेटे ऋषभ को छोड़ गई है। माँ की असमय मृत्यु से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …