Breaking News

बिसौली: “स्वस्थ नारी, समृद्ध समाज” के संकल्प के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय योग शिविर।

बिसौली: “स्वस्थ नारी, समृद्ध समाज” के संकल्प के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय योग शिविर।

आई एम खान 

बिसौली। “स्वस्थ नारी, समृद्ध समाज” की भावना को चरितार्थ करते हुए जायंट्स महिला समृद्धि ग्रुप द्वारा आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के दौरान योग प्रशिक्षिका लीना वार्ष्णेय ने अपनी कुशल तकनीक से महिलाओं को तनाव मुक्ति और आंतरिक शांति के लिए प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी जैसे प्राणायामों के लाभ बताते हुए जोड़ों के दर्द और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने वाले विशेष आसनों की बारीकियां भी समझाईं।

इस अवसर पर प्रशिक्षिका लीना वार्ष्णेय ने कहा कि एक स्वस्थ महिला ही समृद्ध परिवार और समाज की नींव रखती है, इसलिए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए और सेहत से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। समापन कार्यक्रम में ग्रुप की अध्यक्ष कंचन गुप्ता, फेडरेशन ऑफिसर रूपम गुप्ता, सचिव रुचि वार्ष्णेय और कोषाध्यक्ष रूबी अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके साथ ही पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, ममता यादव, पारूल अग्रवाल, डॉ. स्वाति रंजन, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय व शिखा वार्ष्णेय सहित अनेक सदस्याएं मौजूद रहीं। सभी ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!