Breaking News

कासगंज: पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, अधिकारियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प।

कासगंज: पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, अधिकारियों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जनपद कासगंज में ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ (Yoga for Healthy Ageing) की थीम पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जिलाधिकारी श्री प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन कासगंज में सामूहिक योगाभ्यास हुआ, जिसमें प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान और प्रशिक्षु शामिल हुए।

कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य श्री जे.सी. चतुर्वेदी ने किया, जिनके मार्गदर्शन में सभी ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। आयोजन के दौरान ‘सेवा, संस्कार, सुशासन और सम्मान’ के मूल भाव को आत्मसात करते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सभी को जागरूक किया गया।

रिजर्व पुलिस लाइन के अलावा जनपद के सभी थाना परिसरों, परिवहन शाखा, डायल-112, पुलिस कार्यालय, यातायात कार्यालय और कंट्रोल रूम सहित सभी प्रमुख शाखाओं में सामूहिक योग सत्र आयोजित किए गए। थाना प्रभारियों और उनके स्टाफ ने अपने-अपने परिसरों में योगासन कर योग को दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान और प्रतिसार निरीक्षक श्री रविन्द्र मलिक सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नियमित योग के माध्यम से तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा ली।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!