Breaking News

बदायूं: एसएसपी से शिकायत कर लौट रहे लोगों पर दबंगों का जानलेवा हमला, कार तोड़ी और लूटपाट, 5 लोग घायल।

बदायूं: एसएसपी से शिकायत कर लौट रहे लोगों पर दबंगों का जानलेवा हमला, कार तोड़ी और लूटपाट, 5 लोग घायल।

बदायूं। बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के निजामपुर पस्तौर गांव में दो पक्षों की पुरानी रंजिश के चलते एक बड़ी और चिंताजनक घटना सामने आई है। सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए एसएसपी अंकिता शर्मा के पास पहुंचे एक पक्ष के लोग जब शिकायत दर्ज कराकर वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में दबंगों ने उन्हें अपना निशाना बना लिया। पुरानी चुंगी के पास घात लगाए बैठे हमलावरों ने उनकी कार को घेरकर लाठी-डंडों से जोरदार हमला कर दिया। इस हमले में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि मारपीट करने के साथ-साथ हमलावरों ने उनके पास रखे 55 हजार रुपये नकद और सोने की अंगूठी भी लूट ली। हैरान करने वाली बात यह है कि हमला करने वाले दबंगों के खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन पुलिस की अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई न होने से उनके हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एसएसपी कार्यालय से लौट रहे लोगों पर ही हमला कर दिया। फिलहाल, पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पीड़ित पक्ष ने नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!