Breaking News

शाहजहाँपुर: पीएम स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ महोत्सव, लाभार्थियों को मिले चेक व ऋण स्वीकृति पत्र।

शाहजहाँपुर: पीएम स्वनिधि योजना के छह वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ महोत्सव, लाभार्थियों को मिले चेक व ऋण स्वीकृति पत्र।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफलतापूर्वक छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जनपद में भव्य स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने किया। महोत्सव के दौरान योजना से लाभान्वित हुए पथ विक्रेताओं ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। लाभार्थियों ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना ने उनके छोटे से रोजगार को न केवल मजबूती दी है, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर नई पहचान दिलाई है।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने योजना के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण का ऋण प्राप्त करने वाले पथ विक्रेताओं को स्वीकृति पत्र, चेक और क्रेडिट कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी लाभार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इस योजना का सदुपयोग कर अपने व्यवसाय को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएं। साथ ही, आयोजन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पथ विक्रेताओं को सम्मानित भी किया गया।

इस विशेष अवसर पर अपर नगर आयुक्त एवं परियोजना अधिकारी एस.के. सिंह, लीड बैंक मैनेजर, सहायक परियोजना अधिकारी राकेश कुमार, शहर मिशन प्रबंधक प्रभाकर मिश्रा, सामुदायिक आयोजक अंशुल कुमार और दीपक प्रजापति समेत योजना के अनेक लाभार्थी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!