Breaking News

गंजडुंडवारा: बान मंडी तिराहे पर अवैध वाहन स्टैंड से राहगीर परेशान, जाम की समस्या से बेहाल है जनता

गंजडुंडवारा: बान मंडी तिराहे पर अवैध वाहन स्टैंड से राहगीर परेशान, जाम की समस्या से बेहाल है जनता।

कासगंज। गंजडुंडवारा कस्बे का मुख्य बान मंडी तिराहा इन दिनों अवैध टेम्पो और ई-रिक्शा स्टैंड के कारण भीषण जाम का केंद्र बन गया है। इस तिराहे पर अवैध रूप से सवारियां भरने की होड़ के चलते सड़क काफी संकरी हो जाती है, जिससे यहाँ हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इस अव्यवस्था से राहगीरों, दुकानदारों और विशेष रूप से स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन स्तर पर अवैध स्टैंडों को हटाने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं, इसके बावजूद टेम्पो और ई-रिक्शा चालक मनमानी कर रहे हैं। ये चालक बीच सड़क पर ही अपने वाहन खड़े कर सवारियां भरते हैं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है। स्थिति इतनी विकराल हो चुकी है कि कई बार एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी जाम में फंसी नजर आती हैं, जो कभी भी किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती हैं।

निवासियों का आरोप है कि मना करने पर कुछ चालक दबंगई दिखाते हैं और नियमों को ताक पर रख देते हैं। लोगों ने सवाल खड़े किए हैं कि आखिर इन चालकों को किसका संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते वे यातायात नियमों का पालन करने से कतराते हैं और लोगों की परेशानी को नजरअंदाज करते हैं।

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से तत्काल प्रभाव से बान मंडी तिराहे से अवैध स्टैंड को हटाने की पुरजोर मांग की है। लोगों ने मांग की है कि यहां यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए ताकि स्कूली छात्रों और आम नागरिकों को इस नारकीय जाम से राहत मिल सके।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!