Breaking News

बदायूं: बिनावर क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का वीडियो वायरल, अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल।

बदायूं: बिनावर क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का वीडियो वायरल, अधिकारियों की चुप्पी पर उठे सवाल।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बदायूं। जिले का बिनावर क्षेत्र इन दिनों अवैध खनन माफियाओं के चंगुल में फंसा हुआ है, जहाँ प्रशासनिक अनदेखी के कारण अवैध कारोबार बेखौफ जारी है। क्षेत्र के बिलहैत, घटवेहटी, अम्बियापुर और रसूलपुर सहित दर्जनों गांवों में दिन-रात बिना अनुमति के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। इस अवैध गतिविधि के कारण न केवल सरकारी राजस्व को भारी चूना लग रहा है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है।

हाल ही में बिलहैत गांव में पिछले चार दिनों से चल रहे अवैध खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी वे इस संबंध में खनन विभाग के अधिकारियों को फोन कर शिकायत दर्ज कराने का प्रयास करते हैं, तो जिम्मेदार अधिकारी फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझते। अधिकारियों का यह रवैया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और ग्रामीणों के मन में यह सवाल गहरा गया है कि क्या यह सब कुछ अधिकारियों की मिलीभगत और संरक्षण में ही संचालित हो रहा है।

क्षेत्रवासी हताशा में हैं कि आखिर किसकी शह पर कानून को दरकिनार कर यह कारोबार फल-फूल रहा है। बिना किसी परमिशन के दिन-दहाड़े चल रहे इस खनन कार्य ने स्थानीय लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अब देखना यह है कि वायरल वीडियो और ग्रामीणों की शिकायतों के बाद क्या प्रशासन नींद से जागकर इन खनन माफियाओं के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई करेगा या फिर सिस्टम की चुप्पी इसी तरह बरकरार रहेगी।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!