Breaking News

बिसौली: मदरसा फैजान-ए-रजाए मुस्तफा द्वारा भीषण गर्मी में राहगीरों को वितरित किया गया शरबत।

बिसौली: मदरसा फैजान-ए-रजाए मुस्तफा द्वारा भीषण गर्मी में राहगीरों को वितरित किया गया शरबत।

आई एम खान 

बिसौली: चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों से बेहाल राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से रविवार को नगर के रोडवेज बस स्टैंड पर मदरसा फैजान-ए-रजाए मुस्तफा की ओर से एक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में राहगीरों को ठंडा और मीठा शरबत पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गई।

शिविर का विधिवत उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद और चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे को ठंडा पानी और शरबत पिलाना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। वहीं, चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह ने सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे व सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।

शिविर में राहगीरों ने भीषण गर्मी से राहत पाते हुए आयोजकों के इस प्रयास की जमकर सराहना की। इस पुनीत कार्य में मदरसे के प्रिंसिपल मो. इफ्तिखार अशरफी, सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खां, मदरसे के सदर इरशाद खां, मास्टर मो. अफसर, शफी मो. शब्बीर अहमद, मो. इशहाक सैफी, अहमद अजीम अफसर, मो. आरिफ, अमीर अहमद, शकील अहमद सैफी, मो. अयाज और मो. राशिद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर आने-जाने वाले लोगों को बड़े उत्साह के साथ शरबत वितरित किया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!