Breaking News

बिसौली: मानदेय न मिलने से आहत एपीओ ने किया आत्महत्या का प्रयास, कर्मचारियों की सतर्कता से बची जान।

बिसौली: मानदेय न मिलने से आहत एपीओ ने किया आत्महत्या का प्रयास, कर्मचारियों की सतर्कता से बची जान।

बिसौली (बदायूं)। जनपद के बिसौली ब्लॉक परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एपीओ त्रिवेणी शाक्य ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए रस्सी काटकर उनकी जान बचा ली। समय रहते की गई इस कोशिश से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एपीओ त्रिवेणी शाक्य बीते आठ महीनों से मानदेय न मिलने के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। बताया जा रहा है कि परिवार के भरण-पोषण और घर के खर्चों को लेकर चल रहे मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद ब्लॉक परिसर में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें संभाला।

इस पूरे प्रकरण पर विभागीय अधिकारियों का पक्ष भी सामने आया है। अधिकारियों का कहना है कि मानदेय के भुगतान में देरी का मुख्य कारण लखनऊ स्तर पर प्रक्रिया का लंबित होना है। उनका कहना है कि तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से भुगतान की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी, जिस कारण मानदेय का हस्तांतरण बाधित रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!