Breaking News

डॉ. मनीषा आचार्य बनीं मोहम्मदी आई सेंटर की मेडिकल डायरेक्टर, सेवा विस्तार और रिकॉर्ड उपलब्धियों पर दिया जोर।

डॉ. मनीषा आचार्य बनीं मोहम्मदी आई सेंटर की मेडिकल डायरेक्टर, सेवा विस्तार और रिकॉर्ड उपलब्धियों पर दिया जोर।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल (SCEH) के मोहम्मदी सेंटर की कमान अब डॉ. मनीषा आचार्य ने संभाल ली है। नवनियुक्त मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आचार्य ने एक स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सेंटर की ऐतिहासिक उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान सेंटर ने 2,62,181 ओपीडी और 22,719 सर्जरी का कीर्तिमान स्थापित किया है, जो संस्थान के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक है।

​डॉ. आचार्य ने अपने विजन को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य उत्तर भारत के ग्रामीण और वंचित समुदायों तक किफायती और विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुँचाना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गुणवत्तापूर्ण इलाज हर व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। अपने नेतृत्व में वे क्लिनिकल गतिविधियों, मानक गुणवत्ता और रणनीतिक विस्तार पर विशेष ध्यान देंगी।

​संस्थान के विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2010-11 में मात्र 6,552 ओपीडी और 348 सर्जरी से शुरू हुआ यह सेंटर आज क्षेत्र का सबसे प्रमुख नेत्र चिकित्सा केंद्र बन चुका है। अब तक यहाँ कुल 11,85,971 ओपीडी और 1,15,005 सर्जरी की जा चुकी हैं। वार्षिक आंकड़ों के अनुसार, ओपीडी में 19% और सर्जरी में 13.5% की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई है।

​भविष्य की योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एडमिनिस्ट्रेटर दीपक त्रिपाठी के साथ मिलकर वे सर्जिकल क्षमता में वृद्धि, ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर निवारक नेत्र जांच शिविरों का आयोजन और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के साथ बेहतर तालमेल बनाने पर कार्य करेंगी। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि डॉ. आचार्य की विशेषज्ञता और नेतृत्व क्षमता से सेंटर भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!