Breaking News

कासगंज: पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग और धमाके से दहला इलाका, पांच श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे; अधिकतर नाबालिग।

कासगंज: पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग और धमाके से दहला इलाका, पांच श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे; अधिकतर नाबालिग।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

सोरों (कासगंज)। सोरों कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला पटिया के पास स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री में जोरदार धमाके हुए, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहे पांच श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कुछ 40 से 80 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि घायलों में अधिकतर नाबालिग बच्चे हैं, जिनसे फैक्ट्री में काम कराया जा रहा था।

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। कासगंज के पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। सभी गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।

बाल श्रम का गंभीर मामला, मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़। 

“इस हृदय विदारक घटना ने क्षेत्र में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्रियों की पोल खोल दी है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि फैक्ट्री के भीतर खतरनाक रसायनों के बीच नाबालिग बच्चों से काम कराया जा रहा था। नियम-कानूनों को ताक पर रखकर मासूम बच्चों को बारूद के ढेरों के बीच झोंक दिया गया, जिससे उनकी जान पर बन आई है। प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे इस अवैध कारोबार में बच्चों का इस्तेमाल केवल इसलिए किया जाता है ताकि कम मजदूरी में काम निपटाया जा सके। अब इस घटना के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है कि आखिर बिना सुरक्षा मानकों और बाल श्रम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए यह फैक्ट्री कैसे संचालित हो रही थी। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस मामले में न केवल फैक्ट्री मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।”

बाइट- ओ.पी. सिंह, एसपी, कासगंज।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!