Breaking News

संगठन विस्तार: बेहजम ब्लॉक के कई गांवों में बूथ कमेटियों का हुआ गठन।

संगठन विस्तार: बेहजम ब्लॉक के कई गांवों में बूथ कमेटियों का हुआ गठन।

संवाददाता, मोहम्मद असलम 

लखीमपुर खीरी। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेहजम ब्लॉक में शनिवार को संगठन को धरातल पर मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ व मंडल कमेटियों का गठन किया।

संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के लिए पदाधिकारियों ने कई ग्राम सभाओं का रुख किया, जिसमें मुख्य रूप से ग्राम सभा कोटरी के बूथ संख्या 3, सोनौरा के बूथ संख्या 4 और 5, रायपुर बुजुर्ग के बूथ संख्या 13 और 14, मुंडा बुजुर्ग के बूथ संख्या 15, अटवा के बूथ संख्या 27 और 28 तथा बाम भनियारपुर के बूथ संख्या 29 सहित कई अन्य गांवों का दौरा शामिल रहा।

दौरे के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया गया। संगठन की मजबूती को सर्वोपरि बताते हुए बूथ और मंडल स्तर पर योग्य कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर जिला महासचिव एवं कोऑर्डिनेटर (140 विधानसभा श्रीनगर) रामपाल शाक्य ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर पर इतना सक्रिय और मजबूत बनाना है कि आम जनता की हर छोटी-बड़ी समस्या को पूरी ताकत के साथ शासन-प्रशासन के सामने उठाया जा सके। बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और उन्हें पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच जाकर काम करने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!