Breaking News

कवच योजना के तहत सम्पूर्णानगर पुलिस ने यूरिया खाद की तस्करी करते एक आरोपी को दबोचा, मोटरसाइकिल और माल बरामद।

कवच योजना के तहत सम्पूर्णानगर पुलिस ने यूरिया खाद की तस्करी करते एक आरोपी को दबोचा, मोटरसाइकिल और माल बरामद।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली अवैध तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी पलिया के पर्यवेक्षण में सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है।

थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भारत-नेपाल बॉर्डर पर स्थित बसही कवच पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार नेपाल की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर जांच की, तो मोटरसाइकिल संख्या यूपी 31 एबी 2484 पर अवैध रूप से लदी तीन बोरी यूरिया खाद बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल पुत्र गौरव गुप्ता, निवासी बसही, थाना सम्पूर्णानगर, जनपद खीरी के रूप में हुई है।

आरोपी राहुल प्रतिबंधित यूरिया खाद को अवैध तरीके से तस्करी कर नेपाल ले जाने की फिराक में था। खाद के परिवहन से जुड़े कोई भी वैध कागजात या आधिकारिक अनुमति पत्र पेश न कर पाने के कारण पुलिस टीम ने तत्काल प्रभाव से खाद और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया। इस पूरी कार्रवाई को उपनिरीक्षक किरनपाल सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र मिश्रा और कांस्टेबल संदीप कुमार की टीम ने मुस्तैदी से अंजाम दिया। बरामद की गई यूरिया खाद और तस्करी में इस्तेमाल किए गए वाहन को आगे की आवश्यक विधिक और वैधानिक कार्यवाही के लिए सीमा शुल्क अधिकारी (कस्टम ऑफिस) पलिया के कार्यालय भेज दिया गया है, जहाँ आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!