Breaking News

बिसौली: प्राथमिक विद्यालय मदनजुडी के छात्र अक्षत ने पास की मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल की प्रवेश परीक्षा, क्षेत्र में हर्ष।

बिसौली: प्राथमिक विद्यालय मदनजुडी के छात्र अक्षत ने पास की मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल की प्रवेश परीक्षा, क्षेत्र में हर्ष।

आई एम खान 

बिसौली। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मदनजुडी के कक्षा पांच के छात्र अक्षत ने हरियाणा सरकार के प्रतिष्ठित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल, राई (सोनीपत) की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अक्षत ने सत्र 2026-27 के लिए आयोजित इस बेहद प्रतिस्पर्धी परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए कक्षा पांच में अपना दाखिला सुनिश्चित किया है। होनहार छात्र की इस गौरवपूर्ण सफलता से जहां उनके परिवार में उत्सव का माहौल है, वहीं विद्यालय परिवार भी बेहद गद्गद नजर आ रहा है।

अक्षत पिछले काफी समय से इस कठिन प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए थे। अपनी इस शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अक्षत ने इसका पूरा श्रेय अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। बेटे की इस बड़ी कामयाबी पर पिता हेमंत सिंह ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुज शर्मा से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और विद्यालय में मिलने वाली बेहतर शिक्षा व सहयोग के लिए पूरे स्टाफ का आभार व्यक्त किया। छात्र की इस सफलता पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों और शिक्षकों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Spread the love

Check Also

बिसौली: शोक संतप्त परिवारों से मिले सपा प्रतिनिधि, ढांढस बंधाकर दी श्रद्धांजलि।

बिसौली: शोक संतप्त परिवारों से मिले सपा प्रतिनिधि, ढांढस बंधाकर दी श्रद्धांजलि। आई एम खान  …