Breaking News

बिल्सी: ईंधन और एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी पर भड़के कांग्रेसी, बिल्सी तहसील में प्रदर्शन कर नायाब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

ईंधन और एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी पर भड़के कांग्रेसी, बिल्सी तहसील में प्रदर्शन कर नायाब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बिल्सी (बदायूँ)। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में की गई हालिया वृद्धि तथा लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। प्रांतीय आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में दोपहर ठीक 12 बजे भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता बिल्सी तहसील प्रांगण में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की। इस दौरान एसडीएम के समय पर ज्ञापन लेने न पहुंचने के कारण आक्रोशित कांग्रेसी एसडीएम कार्यालय के सामने ही धरने पर बैठ गए, जिसके बाद नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन लिया।

तहसील परिसर में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश का मध्यम वर्ग और गरीब तबका महंगाई के बोझ तले दबा जा रहा है। उन्होंने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये तथा सीएनजी के दामों में 2 रुपये की बढ़ोतरी को सीधे तौर पर आम जनता की जेब पर डाका करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद सरकार ने जनता को कोई राहत नहीं दी और टैक्स के जरिए 43 लाख करोड़ रुपये कमा लिए, लेकिन अब कंपनियों के घाटे का बहाना बनाकर बोझ जनता पर डाला जा रहा है।

प्रदर्शन में शामिल जिला उपाध्यक्ष वफ़ाती मियां, जिला महासचिव अनिल उपाध्याय और आलोक सिंह ने तेल व गैस के इस संकट को सरकार की विदेश नीति की नाकामी बताया। नेताओं का कहना था कि अमेरिका के दबाव में रूस से मिलने वाले सस्ते तेल का आयात रोक दिया गया, जिसका खामियाजा आज देश के नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।

इस्लामनगर ब्लॉक अध्यक्ष यूनिस सकलैनी, इस्लामनगर नगर अध्यक्ष तनवीर खान और उझानी नगर अध्यक्ष बबलू सैफी ने 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर पर 200 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी को गरीब मजदूरों के पेट पर लात मारने जैसा बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह जनविरोधी मूल्यवृद्धि वापस नहीं ली गई तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। इस अवसर पर अनुग्रह सिंह, सद्दाम सैफी, अहमद अमजदी, राजीव पटेल, सैयद जाबिर जैदी, इकरार अली, मोरध्वज लोधी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!