Breaking News

शाहजहांपुर: दहेज की बलि चढ़ा 8 महीने का मासूम, पुलिस ने आरोपी सास को किया गिरफ्तार।

शाहजहांपुर: दहेज की बलि चढ़ा 8 महीने का मासूम, पुलिस ने आरोपी सास को किया गिरफ्तार।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जनपद के थाना पुवायाँ क्षेत्र में दहेज की लालच में एक मासूम की जान लेने और उसकी मां को जहर देकर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुवायाँ पुलिस ने इस जघन्य अपराध की मुख्य आरोपी सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला बीती 25 अप्रैल का है, जब अमन मिश्रा नामक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी बहन अर्चना और उसके 8 महीने के मासूम बेटे आयुष को ससुराल पक्ष द्वारा जहर खिलाने का आरोप लगाया था। तहरीर के अनुसार, अर्चना को शादी के बाद से ही दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट की जा रही थी। इसी प्रताड़ना के चलते आरोपियों ने मां-बेटे को जहरीला पदार्थ खिला दिया। उपचार के दौरान मासूम आयुष ने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी मां अर्चना का गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस सनसनीखेज मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब 1:05 बजे उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ सटीक सूचना पर मोहम्मदी रोड खुटार हाईवे फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर आरोपी सास वनदेवी पत्नी श्रीचंद को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई आरोपी महिला मुकीमपुर थाना पुवायाँ की निवासी है।

पुलिस ने इस मामले में दर्ज मुकदमा संख्या 246/2026 के तहत मृत शिशु के पिता विशाल अवस्थी, सास वनदेवी, देवेश और रोहिणी सहित अन्य नामजद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि शेष फरार आरोपियों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। मासूम की मौत और इस क्रूरता को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!