Breaking News

शाहजहांपुर: जैतीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले का शातिर आरोपी अर्जुन गिरफ्तार।

शाहजहांपुर: जैतीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जानलेवा हमले का शातिर आरोपी अर्जुन गिरफ्तार।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत थाना जैतीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन में टीम ने बलवा और जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे शातिर अपराधी अर्जुन सिंह कार्की को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

घटना के अनुसार, बीती 14 मई 2026 को आरोपी अर्जुन ने अपने छह अन्य साथियों के साथ मिलकर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने वादी की ऑल्टो कार में अपनी गाड़ी से जोरदार टक्कर मारी और फिर उसे घेरकर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया। इस हिंसक वारदात के बाद थाना जैतीपुर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा संख्या 052/2026 पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

जैतीपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए शुक्रवार, 15 मई 2026 को दोपहर सटीक सूचना पर गोहापुर पुल के पास घेराबंदी की और मुख्य आरोपी अर्जुन को धर दबोचा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी अर्जुन सिंह कार्की एक शातिर किस्म का अपराधी है। उस पर पूर्व में भी थाना सदर बाजार और थाना बण्डा में चोरी, मारपीट और गुंडागर्दी के तीन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहिताश कुमार, कांस्टेबल तरुण सिरोही, हेड कांस्टेबल अमित कुमार और भूपेंद्र कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे। पुलिस अब हमले में शामिल अन्य फरार साथियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में भय का माहौल है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …