Breaking News

मोहम्मदी पुलिस को मिली सफलता: पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त चंदन गिरफ्तार।

मोहम्मदी पुलिस को मिली सफलता: पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त चंदन गिरफ्तार।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी/मोहम्मदी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मोहम्मदी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने गुरुवार, 14 मई को पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त चंदन को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की पहचान चंदन पुत्र कमलेश कुमार, निवासी वार्ड नंबर 1, चिकान टोला, शंकरगढ़, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मोहम्मदी-पुवाया रोड स्थित टीडीआरएस तिराहा कस्बे से उस समय दबोच लिया जब वह कहीं भागने की फिराक में था।

गौरतलब है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मोहम्मदी में मुकदमा अपराध संख्या 205/2026 के तहत धारा 65(1), 137(2), 87 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज था, जिसमें वह काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था। पुलिस टीम ने गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण कीं और उसे अग्रिम कार्यवाही हेतु संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवबहादुर सिंह के साथ कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह और कांस्टेबल प्रियंक कम्बोज मुख्य रूप से शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप व्याप्त है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!