Breaking News

सहसवान: मेरठ-बदायूं हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक के चक्कर में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार घायल।

मेरठ-बदायूं हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक के चक्कर में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार घायल।

सहसवान (बदायूं)। मेरठ-बदायूं हाईवे पर कोतवाली सहसवान क्षेत्र के अंतर्गत गांव सिलहरी मोड़ के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ ओवरटेक करने के प्रयास में दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में घायल हुए चार लोगों में से तीन की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त विवरण के अनुसार, दोनों बाइक सवार उस्मानपुर की दिशा से सहसवान की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइकें सिलहरी मोड़ के समीप पहुँचीं, तभी एक-दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश में दोनों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते राहगीरों व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घायलों में से एक बाइक पर सवार युवकों की पहचान रामकेश पुत्र जागन सिंह और सुनील पुत्र महावीर के रूप में हुई है, जो सहसवान थाना क्षेत्र के ग्राम पीतमनगर के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य घायलों की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है और अन्य दो घायलों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!