Breaking News

कासगंज: आपसी समन्वय की मिसाल: कासगंज पुलिस परिवार ने एक साथ चखा ‘बड़े खाने’ का स्वाद।

आपसी समन्वय की मिसाल: कासगंज पुलिस परिवार ने एक साथ चखा ‘बड़े खाने’ का स्वाद।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद के पुलिस महकमे में रविवार को आपसी भाईचारे और सौहार्द का अनूठा नजारा देखने को मिला, जब साप्ताहिक अवकाश के अवसर पर सभी थानों में पारंपरिक ‘बड़ा खाना’ आयोजित किया गया। इस विशेष आयोजन की खास बात यह रही कि जिले के उच्चाधिकारियों ने प्रोटोकॉल की दीवारों को किनारे रख पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर भोजन साझा किया।

थाना ढोलना में पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान ने उपस्थित होकर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार व क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन ने थाना सहावर और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने थाना पटियाली में पुलिस परिवार के साथ दोपहर का भोजन किया।

​पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बड़ा खाना पुलिस विभाग की एक गौरवशाली और अत्यंत पुरानी परंपरा है, जो विभाग की संगठनात्मक संस्कृति को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि दिन-रात की कठिन ड्यूटी के बीच ऐसे कार्यक्रमों से न केवल कर्मियों का मानसिक तनाव कम होता है, बल्कि उनमें टीम भावना, एकता और आपसी समन्वय का संचार भी होता है।

​भोजन के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने थाने की मैस की स्वच्छता और वहां परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना और उनके निराकरण का भरोसा दिया। एसपी ने मैस में कार्यरत अनुचरों की मेहनत की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। अधिकारियों की इस आत्मीयता से पुलिसकर्मियों में हर्ष का माहौल रहा और इस आयोजन ने पुलिस परिवार के भीतर सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!