Breaking News

उतरौला: सपा प्रवक्ता सुमैया राणा ने क्षेत्र में की जनसभाएं, महिला आरक्षण को लेकर भाजपा पर साधा निशाना।

उतरौला: सपा प्रवक्ता सुमैया राणा ने क्षेत्र में की जनसभाएं, महिला आरक्षण को लेकर भाजपा पर साधा निशाना।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

उतरौला (बलरामपुर)। मशहूर शायर मुनव्वर राणा की पुत्री और समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा ने रविवार को उतरौला विधानसभा क्षेत्र का व्यापक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता से सीधा संवाद किया। सुमैया राणा ने भ्रमण के जरिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश जन-जन तक पहुँचाया और आगामी चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा।

क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में संपर्क के दौरान सुमैया राणा ने मीडिया कर्मियों से भी मुखातिब हुईं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के नाम पर केवल राजनीति कर रही है और हकीकत में महिलाओं के अधिकारों के प्रति गंभीर नहीं है। सपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि आरक्षण की बात तो की जाती है, लेकिन इसके क्रियान्वयन को लेकर सरकार की मंशा साफ नहीं है।

भ्रमण के दौरान सुमैया राणा ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और पूर्ववर्ती सरकार के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि केवल समाजवादी विचारधारा ही समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चल सकती है। उन्होंने जनता से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही प्रदेश और क्षेत्र का चहुंमुखी विकास संभव है। इस दौरान उनके साथ भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे, जिन्होंने पार्टी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की। सुमैया राणा के इस दौरे से क्षेत्र के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी। …

error: Content is protected !!