Breaking News

डीडीयू स्टेशन पर जीआरपी का एक्शन: यूपी से बिहार शराब ले जा रहा अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

 

डीडीयू स्टेशन पर जीआरपी का एक्शन: यूपी से बिहार शराब ले जा रहा अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

संवाददाता, शमशेर सिंह 

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन पर जीआरपी ने तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार सुबह जीआरपी की टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या 1/2 के हावड़ा छोर पर चेकिंग के दौरान एक शातिर अंतर्राज्यीय तस्कर को दबोचा, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से स्टेशन पर हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में जुटी थी, तभी एक युवक की गतिविधियों पर शक होने पर उसे रोका गया। तलाशी के दौरान उसके बैग से ‘ब्लू लाइम’ देशी शराब के 38 पाउच बरामद हुए। बरामद शराब की कुल मात्रा 7.6 लीटर बताई जा रही है। पकड़े गए तस्कर की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के जमहोर निवासी 30 वर्षीय इकराम असरफ के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बिहार में पूर्ण शराबबंदी का फायदा उठाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से सस्ती शराब खरीदता था। वह इन खेपों को ट्रेनों के जरिए बिहार पहुंचाता था, जहाँ ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध रूप से मोटी कमाई करता था। जीआरपी डीडीयू ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!