Breaking News

शहाबगंज में मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, गड़ासे के वार से घायल व्यक्ति की मौत, हत्यारोपी गिरफ्तार।

शहाबगंज में मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, गड़ासे के वार से घायल व्यक्ति की मौत, हत्यारोपी गिरफ्तार।

संवाददाता, घूरेलाल कन्नौजिया

चन्दौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर खुर्द गांव के पास चकिया-चंदौली मार्ग पर एक मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल कोमल तिवारी (52 वर्ष) की इलाज के दौरान बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी में मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदार आशीष कुमार पाठक द्वारा दी गई सूचना के आधार पर थाना शहाबगंज में मुकदमा संख्या 37/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन विशेष टीमों का गठन किया और 6 मई को मुखबिर की सटीक सूचना पर हत्या के मुख्य आरोपी अमरनाथ यादव को तियरा मार्केट के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी अमरनाथ यादव ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि 30 अप्रैल की शाम को कोमल तिवारी के साथ उसकी तीखी बहस हुई थी। आरोपी का दावा है कि मृतक द्वारा उसकी पत्नी के बारे में बार-बार अपशब्द कहे जाने पर वह अपना आपा खो बैठा और पास में रखे गड़ासे से कोमल तिवारी के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। यह चोट इतनी गंभीर थी कि अस्पताल में उपचार के दौरान कोमल तिवारी ने दम तोड़ दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया गड़ासा भी बरामद कर लिया है।

इस हत्याकांड का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रेमचंद्र सिंह, संतोष सिंह, राजेंद्र नाथ सिंह और कांस्टेबल अजय पटेल व महिला कांस्टेबल नीतू भारती शामिल रहे। शहाबगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने और आलाकत्ल की बरामदगी को एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अब आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्यवाही पूर्ण करने में जुटी है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!