Breaking News

मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की दो वारदातों का खुलासा, तीन शातिर दबोचे।

मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की दो वारदातों का खुलासा, तीन शातिर दबोचे।

डीडीयू नगर/चन्दौली (संवाददाता: शैलेश सिंह)। जनपद की मुगलसराय पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल अनावरण किया है। पुलिस टीम ने इस मामले में तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है, जिनके कब्जे से चोरी का एक ई-रिक्शा और साढ़े चार हजार रुपये की नगदी बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए क्षेत्र में हुई कई अन्य चोरियों में भी अपनी संलिप्तता जाहिर की है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में शाहिद (20 वर्ष) निवासी बहादुरपुर मुगलसराय, रमेश साहनी (25 वर्ष) और हर्ष केशरी (20 वर्ष) दोनों निवासी जनपद मिर्जापुर शामिल हैं। मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 4 मई की रात करीब 8:42 बजे डांडी पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर इन तीनों को दबोच लिया। इनके पास से पुलिस ने 2 मई को चौरहट क्षेत्र से चोरी हुआ ई-रिक्शा (UP65PT6680) बरामद किया। साथ ही आरोपियों ने 26 अप्रैल की रात बहादुरपुर स्थित नलकूप संख्या 146 MG का लोहे का गेट तोड़कर चोरी करने की बात भी कबूल की है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने खुलासा किया कि वे एक संगठित गिरोह बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी किए गए सामान और कलपुर्जों को वे कबाड़ियों को बेच देते थे और उससे मिलने वाली रकम को आपस में बांट लेते थे। नलकूप के गेट को बेचने से मिले रुपयों में से 4,500 रुपये पुलिस ने इनके पास से बरामद किए हैं। इस सराहनीय कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल बसन्त सिंह और गौरव सिंह की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!