Breaking News

बिसौली: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों पर लगी मुहर, महिला सभासदों की समस्याओं को प्राथमिकता।

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों पर लगी मुहर, महिला सभासदों की समस्याओं को प्राथमिकता।

आई एम खान 

बिसौली। स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभागार में सोमवार को बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में नगर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर गहन चर्चा की गई। सदन में रखे गए कई अहम विकास कार्यों के प्रस्तावों पर सभी सदस्यों ने विचार-विमर्श किया, जिसके बाद सर्वसम्मति से उन्हें पारित कर दिया गया। पालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि नगर का सर्वांगीण विकास और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक की कार्यवाही के दौरान महिला सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की विशेष समस्याओं और विकास के सुझावों को सदन के समक्ष प्रमुखता से रखा। महिला सदस्यों की बात को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष अबरार अहमद ने भरोसा दिलाया कि उनके क्षेत्रों से जुड़ी जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वार्डों में लंबित कार्यों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इस बोर्ड बैठक में पालिका क्षेत्र के तमाम वार्डों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सभासद एड. अभीक्ष पाठक, दीपक पाठक, नवनीत शर्मा, अमरपाल प्रजापति, सरिता पाठक, कृष्णा गुप्ता, जितेंद्र कुमार, बाबू फारूकी और शहनाज़ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनके साथ ही शिवशंकर रस्तोगी, कमर खान, तरुण कुमार शर्मा, नाजमा बेगम, नीरज रस्तोगी, नसरीन बेगम, सरोज, राजेंद्र दिवाकर, रूपकिशोर, नरगिस, ज्योति कुशवाहा और रहीस आदि सभासदों ने भी चर्चा में भाग लिया और नगर विकास को लेकर अपनी राय रखी।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!