Breaking News

गंजडुंडवारा में ‘जय परशुराम’ के जयघोष के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन।

गंजडुंडवारा में ‘जय परशुराम’ के जयघोष के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज/गंजडुंडवारा। जनपद के गंजडुंडवारा नगर में रविवार की शाम भगवान विष्णु के छठवें अवतार, ब्राह्मण कुलभूषण भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर ‘जय परशुराम’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ रेलवे रोड स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में मुख्य अतिथि दिनेश वशिष्ठ, रामेश्वर बोहरे और गौरी शंकर शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शिवकांत मिश्रा ने कुशलतापूर्वक किया। इसके उपरांत दुर्गा मंदिर समिति ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुमित द्विवेदी, महामंत्री अमित दीक्षित एवं संयोजक आकाश तिवारी ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारकर एवं पुष्पमाला अर्पित कर शोभायात्रा को रवाना किया।

शोभायात्रा में शामिल दो दर्जन से अधिक मनमोहक झांकियां नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। काली मंडल के कलाकारों द्वारा दिखाए गए हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा रेलवे रोड से प्रारंभ होकर हनुमान गढ़ी चौराहा, सुदामापुरी रोड, सब्जी मंडी, टीन बाजार, राजाराम चौराहा और सर्राफा बाजार होते हुए पुनः दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और एक दर्जन से अधिक तोरण द्वार सजाए गए। गर्मी के मद्देनजर श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर ठंडे शरबत की प्याऊ लगाई गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाली प्रभारी राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से तैनात रहा। इस दौरान पंकज मिश्रा, धरणीष गौतम, धैर्य गौतम, दीपक मिश्रा, पं. शिव उपाध्याय, विप्पू मुखिया, सुरेश चंद्र आर्य, किशन चन्द्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, रवि शाक्य सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …