Breaking News

कासगंज: स्मार्ट मीटर के नाम पर ‘डिजिटल लूट’ के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

कासगंज: स्मार्ट मीटर के नाम पर ‘डिजिटल लूट’ के खिलाफ आम आदमी पार्टी का हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर के कारण आ रही तकनीकी दिक्कतों, गलत बिलिंग और बिजली कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत कासगंज में भी जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला विद्युत उपकेंद्र पर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने स्मार्ट मीटर योजना पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे जनता का आर्थिक शोषण करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगाए गए करीब 80 लाख स्मार्ट मीटरों में से अधिकतर प्रीपेड हैं, जिनमें बैलेंस खत्म होते ही बिजली गुल हो जाती है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि रिचार्ज करने के बाद भी उपभोक्ताओं को आपूर्ति बहाल होने के लिए 2 से 12 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है, जो बिजली विभाग की तकनीकी विफलता को दर्शाता है।

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इस योजना में पारदर्शिता का अभाव है। उपभोक्ताओं का बिल पहले की तुलना में कई गुना बढ़कर आ रहा है, जिससे आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने करीब 20,000 करोड़ रुपये की इस योजना में बड़े घोटाले की आशंका जताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूपों पर 4G सिम आधारित मीटर लगाने की योजना को किसानों के लिए आत्मघाती बताया, क्योंकि नेटवर्क की कमी के कारण सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है।

आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही इस कथित लूट को तुरंत रोका जाए, दोषी कंपनियों पर कार्रवाई हो और परेशान उपभोक्ताओं को मुआवजा दिया जाए। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का त्वरित समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …