Breaking News

कासगंज: सड़कों पर स्टंट और नियमों की अनदेखी पड़ रही भारी: कासगंज पुलिस ने काटे 213 चालान, वसूला लाखों का जुर्माना।

सड़कों पर स्टंट और नियमों की अनदेखी पड़ रही भारी: कासगंज पुलिस ने काटे 213 चालान, वसूला लाखों का जुर्माना।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने कस्बा सहावर में बड़ी कार्रवाई की है। सघन चेकिंग अभियान के दौरान नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वाले चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस दौरान न केवल एक वाहन को सीज किया, बल्कि विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर कुल 213 वाहनों के चालान काटकर 4,45,500 रुपये का ऑनलाइन जुर्माना भी लगाया।

अभियान के दौरान पुलिस का मुख्य फोकस क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले यात्री वाहनों, गलत दिशा में ड्राइविंग, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों और मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग कर शोर मचाने वालों पर रहा। पुलिस ने डेसीबल मीटर का उपयोग करते हुए उन 21 वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की, जो 80 डेसीबल से अधिक ध्वनि उत्पन्न कर रहे थे। इसके अलावा ब्लैक फिल्म, मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने और गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने वालों को भी चिन्हित कर उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

यातायात पुलिस ने चेतावनी दी है कि सड़कों पर स्टंटबाजी और नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना फिटनेस और बिना वैध दस्तावेजों के सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य राजस्व वसूलना नहीं, बल्कि नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़कों को सुरक्षित बनाना है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!