Breaking News

बिसौली: भाकियू टिकैत ने सौरभ यादव को सौंपी बरेली मंडल उपाध्यक्ष की कमान: कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, किसानों की समस्याओं पर हुंकार।

भाकियू टिकैत ने सौरभ यादव को सौंपी बरेली मंडल उपाध्यक्ष की कमान: कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, किसानों की समस्याओं पर हुंकार।

आई एम खान 

बिसौली। भारतीय किसान यूनियन “टिकैत” ने संगठन को मजबूती देते हुए युवा कार्यकर्ता सौरभ यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। युवा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार ने सौरभ यादव की सक्रियता को देखते हुए उन्हें युवा मंडल उपाध्यक्ष (बरेली मंडल) के पद पर नियुक्त किया है। मनोनयन की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने फूल-मालाओं से लादकर नवनियुक्त उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगठन के प्रति निष्ठा और किसानों के हितों की लड़ाई को और तेज करने का संकल्प लिया गया।

नियुक्ति के उपरांत आयोजित सभा में वक्ताओं ने क्षेत्र के किसानों की बदहाली पर गहरी चिंता व्यक्त की। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में किसान बिजली संकट, खाद-बीज की किल्लत और आवारा पशुओं द्वारा फसलों की बर्बादी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन बुनियादी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यूनियन हर मोड़ पर अन्नदाता के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

युवा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार ने नए पदाधिकारियों से अनुशासन में रहकर संगठन के सिद्धांतों पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाकियू में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी और सभी का सम्मान सर्वोपरि रहेगा। नवनियुक्त उपाध्यक्ष सौरभ यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह बरेली मंडल में युवाओं को जोड़कर संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगे। इस अवसर पर भारी संख्या में यूनियन कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एकता और संघर्ष का नारा बुलंद किया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …