Breaking News

बिसौली: छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर: मिशन शक्ति के तहत ‘गुड टच-बैड टच’ और साइबर सुरक्षा पर कॉलेज में हुई चर्चा।

छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर: मिशन शक्ति के तहत ‘गुड टच-बैड टच’ और साइबर सुरक्षा पर कॉलेज में हुई चर्चा।

आई एम खान 

बिसौली। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत शनिवार को नगर के राममूर्ति प्रेमशंकर बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी और किसी भी अप्रिय स्थिति में आत्मरक्षा करने के महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को ‘गुड टच और बैड टच’ के बीच का अंतर समझाते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के तहत महिला कांस्टेबल कृष्णा, कोमल और उन्नति की टीम ने बालिकाओं और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की प्रभावी रोकथाम पर विस्तृत जानकारी दी। टीम ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा संचालित महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड और बाल श्रम उन्मूलन जैसी व्यवस्थाएं उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर हैं। छात्राओं को संबोधित करते हुए पुलिस टीम ने कहा कि आज की बेटियों को डरने की नहीं, बल्कि जागरूक और निडर बनने की आवश्यकता है।

छात्राओं की त्वरित सहायता के लिए टीम ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों 1090 (महिला पावर लाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) और 181 की उपयोगिता के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि आपात स्थिति में इन नंबरों का उपयोग कैसे किया जाए। मिशन शक्ति टीम ने जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि होने पर बिना किसी झिझक के पुलिस से संपर्क करें। इस दौरान कॉलेज की शिक्षिकाएं और भारी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं, जिन्होंने पुलिस द्वारा दी गई जानकारियों को बेहद उपयोगी बताया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …