Breaking News

बलरामपुर: नशीली दवाओं की तस्कर संगीता गुप्ता के घर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, कोर्ट में हाजिर न होने पर अब होगी संपत्ति कुर्की।

बलरामपुर: नशीली दवाओं की तस्कर संगीता गुप्ता के घर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, कोर्ट में हाजिर न होने पर अब होगी संपत्ति कुर्की।

बलरामपुर (गुलाम नबी कुरैशी): नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध बलरामपुर पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज करते हुए फरार आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रही अमन मेडिकल एजेंसी की प्रोपराइटर संगीता गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को बड़ी दंडात्मक कार्रवाई को अंजाम दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस टीम ने ढोल-नगाड़ों के साथ आरोपी के घर और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी और धारा 82 (सीआरपीसी) के तहत फरारी की उद्घोषणा करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा कर दिया। इस सख्त कार्रवाई के बाद से स्थानीय दवा व्यापारियों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप व्याप्त है।

इस पूरे मामले की जड़ें बीते दिनों हुई एक बड़ी बरामदगी से जुड़ी हैं, जब तुलसीपुर पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाओं का जखीरा पकड़ा था। जांच के दौरान इस काले कारोबार के तार अमन मेडिकल एजेंसी से जुड़े पाए गए थे, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया था। हालांकि, मुख्य आरोपी संगीता गुप्ता लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए लुका-छिपी का खेल खेल रही हैं और बार-बार बुलाए जाने के बावजूद न्यायालय में पेश नहीं हुई हैं। इसी के चलते प्रशासन को अब यह कठोर कदम उठाना पड़ा है।

पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान तुलसीपुर के मुख्य बाजार, बिजली के खंभों और आरोपी के संभावित छिपने के ठिकानों पर चस्पा नोटिस लगाकर क्षेत्र में मुनादी कराई। पुलिस का यह कदम उन अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है जो अपराध कर कानून से बचने की कोशिश करते हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करती हैं, तो प्रशासन अगली कड़ी में धारा 83 के तहत उनकी चल-अचल संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर देगा। फिलहाल, पुलिस की कई विशेष टीमें आरोपी की तलाश में संदिग्ध स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं ताकि जिले में सक्रिय नशीली दवाओं के इस नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!