Breaking News

उतरौला में कूड़ा फेंकने के विवाद ने लिया खूनी रूप, लाठी-डंडों और ईंटों से हमले में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल।

उतरौला में कूड़ा फेंकने के विवाद ने लिया खूनी रूप, लाठी-डंडों और ईंटों से हमले में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल।

बलरामपुर (गुलाम नबी कुरैशी): जनपद के उतरौला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुभराडीह में कूड़ा फेंकने जैसी मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद एक भीषण खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस हिंसक झड़प में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना का एक 43 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला और पुरुष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से बेरहमी से हमला करते साफ देखे जा सकते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, गली में कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। दूसरे पक्ष के लोगों ने लामबंद होकर एक परिवार पर हमला बोल दिया। मारपीट इतनी भीषण थी कि पीड़ित परिवार के पति, पत्नी और उनकी बेटी के हाथ टूट गए हैं। हमले में परिवार के मुखिया के हाथ और पैर दोनों में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उनकी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। घटना में घायल कुल चार लोगों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। खूनी संघर्ष के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरा परिवार डरा-सहमा है।

वायरल वीडियो में साफ तौर पर हमलावरों की क्रूरता दिखाई दे रही है, जिससे गांव में तनाव व्याप्त है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि इतनी बड़ी घटना हो जाने और वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस की कार्यवाही अत्यंत धीमी है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक किसी भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं की गई है, जिससे हमलावरों के हौसले बुलंद हैं। फिलहाल, घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …