Breaking News

सहसवान: उपजिलाधिकारी ने गैस एजेंसी पर मारा छापा, स्टॉक और सिलेंडरों की जांच से मचा हड़कंप।

सहसवान: उपजिलाधिकारी ने गैस एजेंसी पर मारा छापा, स्टॉक और सिलेंडरों की जांच से मचा हड़कंप।

सहसवान, बदायूँ। तहसील प्रशासन इन दिनों अवैध गतिविधियों और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज शाम 28 अप्रैल को उपजिलाधिकारी सहसवान ने नगर स्थित इंडियन गैस सर्विस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के अचानक पहुँचने से एजेंसी परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में मौजूद घरेलू गैस सिलेंडरों की बारीकी से जांच पड़ताल की और भरे हुए तथा खाली सिलेंडरों का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया। उन्होंने एजेंसी के अभिलेखों को खंगाला और वितरण व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानी।

उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उन्होंने एजेंसी संचालक को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने हिदायत दी कि गैस एजेंसी संचालक शासन की मंशा के अनुरूप घर-घर सिलेंडर पहुँचाने के कार्य को प्राथमिकता दें, ताकि क्षेत्र में घरेलू गैस की किल्लत न हो और कालाबाजारी की संभावनाओं को खत्म किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि वितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ सख्त विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

इस दौरान एसडीएम ने एजेंसी पर तैनात कर्मचारियों से भी बातचीत की और उन्हें उपभोक्ताओं के साथ शालीन व्यवहार करने व निर्धारित दरों पर ही गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय गैस एजेंसी संचालक और अन्य कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं में राहत की उम्मीद जगी है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!