Breaking News

गंजडुंडवारा: मेडिकल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक।

गंजडुंडवारा: मेडिकल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

गंजडुंडवारा, कासगंज। नगर के एटा रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर में सोमवार की देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस अग्निकांड में दुकान के अंदर रखी लाखों रुपये की दवाइयां और कीमती उपकरण जलकर राख हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, एटा रोड स्थित ‘तेजस जीवन ज्योति मेडिकल स्टोर’ के संचालक अजय पाल रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी बीच देर रात दुकान के भीतर से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों के होश उड़ गए। स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना दुकान स्वामी और स्थानीय पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही दुकान स्वामी अजय पाल मौके पर पहुँचे और आसपास के लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। आग की भयावहता को देखते हुए पड़ोस के घरों में लगे सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी की बौछारें डाली गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने भी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। काफी प्रयासों के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझाया जा सका, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

दुकान स्वामी अजय पाल ने बताया कि आग संभवतः फ्रिज में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इस हादसे में दुकान में रखा लैपटॉप, प्रिंटर, एटीएम मशीन और काउंटर में रखी नगदी समेत भारी मात्रा में दवाइयां जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। पीड़ित के अनुसार इस अग्निकांड में उन्हें लाखों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। देर रात हुई इस घटना से क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का आकलन कर रही है और नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!