Breaking News

गंजडुंडवारा: पुलिस अधीक्षक ने थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा, नवआरक्षियों को दिए सेवा के मंत्र।

गंजडुंडवारा: पुलिस अधीक्षक ने थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा, नवआरक्षियों को दिए सेवा के मंत्र।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ.पी. सिंह ने मंगलवार को थाना गंजडुंडवारा का औचक निरीक्षण किया, जिससे थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क सहित मिशन शक्ति कक्ष का बारीकी से अवलोकन किया।

उन्होंने अभिलेखों की जांच करते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और सभी सरकारी दस्तावेजों को समय रहते अपडेट करने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण पूरा कर थाने पहुंचे नवआरक्षियों के साथ विशेष संवाद किया। उन्होंने नए सिपाहियों को ड्यूटी के प्रति पूरी तरह सतर्क और अनुशासित रहने की सीख देते हुए बीट पुलिसिंग को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। संवाद के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता के साथ पुलिस का व्यवहार अत्यंत शालीन होना चाहिए, खासकर महिलाओं और बच्चों से संबंधित मामलों में पूरी संवेदनशीलता बरती जाए। उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए संदिग्ध वाहनों की चेकिंग और संचार प्रणाली का प्रभावी ढंग से उपयोग करने की आवश्यकता बताई।

इसके साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता को भी चेक किया। पुलिस अधीक्षक ने जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर बल देते हुए थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका समाधान सुनिश्चित हो। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता हर समय बनी रहनी चाहिए ताकि आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा हो सके।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!