Breaking News

भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, कासगंज में जन आक्रोश यात्रा के जरिए विपक्ष को दी चेतावनी।

भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, कासगंज में जन आक्रोश यात्रा के जरिए विपक्ष को दी चेतावनी।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद कासगंज में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने विपक्ष के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों पर ‘जन आक्रोश महिला यात्रा’ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर विपक्ष की नीतियों और बयानबाजी के विरुद्ध हुंकार भरी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर जमकर फूटा।

महिला यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि विपक्षी नेता लगातार महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं, जिसे अब किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। पुतला दहन के बाद भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित एक प्रेसवार्ता में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग देश की आधी आबादी के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, उन्हें आगामी चुनावों में जनता कड़ा सबक सिखाएगी।

बबीता चौहान ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण विधेयक का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि 2027 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनावों में विपक्ष को अपने महिला विरोधी रवैये का भारी परिणाम भुगतना पड़ेगा।

पश्चिम बंगाल की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने दावा किया कि वहां टीएमसी सरकार की विदाई का समय आ गया है और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। इस यात्रा के माध्यम से भाजपा ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि आगामी चुनावों में महिला सुरक्षा और सम्मान उनके मुख्य एजेंडे का हिस्सा होगा। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

बाइट – बबीता चौहान, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …