Breaking News

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग, बिसौली की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग, बिसौली की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।

आई एम खान 

बिसौली। देशभर में चलाए जा रहे गौ सम्मान अभियान के अंतर्गत सोमवार को नगर में गौ संरक्षण और जागरूकता के लिए एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। देश की 5000 तहसीलों और 780 जिलों में एक साथ आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार से गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग करना है। इस रैली का शुभारंभ बलदेव धाम गुधनी के पीठाधीश्वर श्री ललितेश्वरानंद महाराज के पावन सानिध्य में हुआ, जहाँ 21 बटुक ब्राह्मणों द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चारण ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने भी शिरकत की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था में गौ माता का स्थान सर्वोपरि है और वर्तमान समय में उनके संरक्षण के लिए कठोर कदम उठाना अनिवार्य हो गया है। रैली में भारी संख्या में पशु प्रेमी, विभिन्न सामाजिक संगठन और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए, जो हाथों में बैनर लिए गौ माता के सम्मान में नारे लगा रहे थे।

रैली के समापन पर प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ तस्करी को गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में लाने और केंद्रीय गौ सेवा संरक्षण अधिनियम लागू करने जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं। इस अवसर पर विभु शर्मा, पुष्कर माधव, आशीष, यशदीप नेहरा, वैभव शर्मा, दुष्यंत, माधव वैष्णेय, सत्यनारायण मिश्रा, चितरंजन गुप्ता, शशांक गोयल, मनोज टाटा, नितिन मिश्रा मोदी, नितिन शर्मा, शुभम पराशरी और अर्पित सहित राधा रानी प्रेम सेवा समिति खुर्रामपुर भमोरी के अनेक कार्यकर्ता व गौसेवक उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …