Breaking News

सहसवान: गौ सम्मान के लिए निकला शांतिपूर्ण आह्वान मार्च, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

सहसवान: गौ सम्मान के लिए निकला शांतिपूर्ण आह्वान मार्च, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।

सहसवान (बदायूँ)। नगर में गौ माता के सम्मान और संरक्षण की मांग को लेकर सोमवार को भव्य ‘गौ सम्मान आह्वान’ अभियान चलाया गया। मोहल्ला शाहबाजपुर स्थित बिजली घर से शुरू हुआ यह मार्च नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होता हुआ तहसील परिसर पहुँचा, जहाँ गौ भक्तों ने अपनी मांगों को लेकर बुलंद आवाज उठाई।

यह अभियान शाहबाजपुर बिजली घर से प्रारंभ होकर पुलिस चौकी, प्रमोद संस्कृत पाठशाला, नवादा, कोतवाली, बाजार विल्सन गंज और राय साहब की कोठी होते हुए तहसील मुख्यालय पहुँचा। पूरे मार्ग में गौ भक्तों और संत समाज ने शांतिपूर्ण तरीके से गौ सम्मान का आह्वान किया। तहसील परिसर में पहुँचकर कार्यकर्ताओं ने देश के महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन तहसीलदार राकेश कुमार को सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और उनके संरक्षण के लिए कड़े नियम बनाने की मांग की गई। इस दौरान भारी संख्या में गौ रक्षा दल के सदस्य, संत समाज और जागरूक नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरव, मयंक, किशन, रामरहीस, अनिल, अलंकृत, हर्षित, अंकुल, रोदास, दीपक, टिंकू, यश, शोभित सहित तमाम गौ भक्त मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में गौ सेवा और गौ रक्षा का संकल्प दोहराया।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!