Breaking News

पंजाब नेशनल बैंक बिसौली में नवागत प्रबंधक ने संभाली जिम्मेदारी, ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश।

पंजाब नेशनल बैंक बिसौली में नवागत प्रबंधक ने संभाली जिम्मेदारी, ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली। पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा में नवागत प्रबंधक विवेक कुमार वर्मा ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार को आयोजित इस बैठक में बैंक के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रबंधक ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना बैंक की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ग्राहकों के साथ शालीनता और विनम्रता से व्यवहार करें तथा उनकी समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी कहा कि बैंक में आने वाले किसी भी ग्राहक को असुविधा न हो, इसके लिए कार्यप्रणाली में सुधार किया जाए। साथ ही डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने और खाताधारकों को नई योजनाओं की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया गया।

प्रबंधक ने बैंक परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, समय से कार्य निपटाने और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जिम्मेदारी और सक्रियता से ही बैंक की छवि मजबूत होती है और ग्राहकों का विश्वास बना रहता है।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!