Breaking News

फर्रुखाबाद: चूल्हे की चिंगारी ने मचाया तांडव, आधा दर्जन बाढ़ पीड़ितों की झोपड़ियां जलकर खाक।

फर्रुखाबाद: चूल्हे की चिंगारी ने मचाया तांडव, आधा दर्जन बाढ़ पीड़ितों की झोपड़ियां जलकर खाक।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। जनपद के थाना शमसाबाद क्षेत्र अंतर्गत गंगा कटरी के समैचिपुर चितार गांव में आज उस समय कोहराम मच गया, जब चूल्हे की एक छोटी सी चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर आधा दर्जन झोपड़ियों को राख के ढेर में तब्दील कर दिया। भीषण आग की इस घटना में झोपड़ियों के भीतर रखा सारा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया, वहीं दो मवेशी भी बुरी तरह झुलस गए हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार बाढ़ की मार झेलने के बाद अस्थाई झोपड़ियों में रहकर अपना गुजर-बसर कर रहे थे। दोपहर के समय जब खाना बनाया जा रहा था, तभी चूल्हे से निकली चिंगारी ने पास रखी फूस की झोपड़ी को पकड़ लिया। देखते ही देखते तेज हवाओं ने आग को और हवा दे दी, जिससे आग ने पास की कई अन्य झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ भी बचा पाना मुश्किल हो गया।

इस अग्निकांड में पीड़ितों का राशन, कपड़े और जमा पूंजी सब कुछ जल गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लेखपाल और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वर्तमान में राजस्व विभाग द्वारा हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है ताकि प्रभावितों को सरकारी सहायता दिलाई जा सके। बेघर हुए परिवारों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें रहने के लिए उचित स्थान और तत्काल मुआवजा प्रदान किया जाए।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!