Breaking News

फर्रुखाबाद: सीएचसी परिसर में खड़ी एम्बुलेंस बनी आग का गोला, दो गाड़ियां जलकर राख।

फर्रुखाबाद: सीएचसी परिसर में खड़ी एम्बुलेंस बनी आग का गोला, दो गाड़ियां जलकर राख।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। जनपद के थाना कंपिल क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ सीएचसी परिसर में काफी समय से खड़ी पुरानी एम्बुलेंस गाड़ियों में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और परिसर में खड़ी दो पुरानी एम्बुलेंस धू-धू कर जलने लगीं।

अस्पताल परिसर में अचानक आग की लपटें और काला धुआं उठता देख मरीजों और तीमारदारों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक दोनों एम्बुलेंस जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थीं।

राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे अस्पताल की मुख्य इमारत और पास खड़ी अन्य गाड़ियों को नुकसान नहीं पहुँचा। आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य अज्ञात कारण से यह हादसा हुआ। पुलिस और विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!