Breaking News

शाहजहाँपुर: गेहूं खरीद में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 9 हजार की घूस लेते सेंटर प्रभारी गिरफ्तार।

शाहजहाँपुर: गेहूं खरीद में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 9 हजार की घूस लेते सेंटर प्रभारी गिरफ्तार।

संवाददाता: मुबारक अली

शाहजहाँपुर। जनपद की नवीन मंडी तिलहर में भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने गेहूं खरीद में कमीशन मांग रहे एक सरकारी अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला सरकारी गेहूं केंद्र पर प्रति कुंतल के हिसाब से रिश्वत मांगने से जुड़ा है, जिसकी शिकायत पीड़ित किसान ने बरेली स्थित एंटी करप्शन विभाग से की थी।

मदनापुर के चाहरपुर निवासी किसान सौरभ सिंह ने आरोप लगाया था कि क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक मुनेंद्र नाथ पटेल, जो कि आरएफसी सेंटर के प्रभारी हैं, उनसे गेहूं की खरीद के बदले प्रति कुंतल 100 रुपए की अवैध मांग कर रहे हैं।

शिकायत की सत्यता जाँचने के बाद एंटी करप्शन टीम ने एक योजनाबद्ध जाल बिछाया और बुधवार दोपहर को मंडी परिसर में दबिश दी। जैसे ही आरोपी निरीक्षक मुनेंद्र नाथ पटेल ने किसान से रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 9 हजार रुपए अपने हाथ में लिए, तभी पहले से घात लगाकर बैठी टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया।

टीम द्वारा पकड़े जाते ही मंडी परिसर में हड़कंप मच गया और अधिकारी को तत्काल हिरासत में लेकर स्थानीय थाने ले जाया गया जहाँ उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एंटी करप्शन प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के कुशल नेतृत्व में निरीक्षक इश्तियाक वारसी की टीम ने इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है, जिससे सरकारी खरीद केंद्रों पर अवैध वसूली करने वाले बिचौलियों और अधिकारियों में खौफ का माहौल है।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाई गुत्थी।

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 …

error: Content is protected !!