Breaking News

कर्तव्य में लापरवाही पर एसपी की बड़ी कार्रवाई, जनसुनवाई के दौरान मैच देख रहे थाना प्रभारी लाइन हाजिर।

कर्तव्य में लापरवाही पर एसपी की बड़ी कार्रवाई, जनसुनवाई के दौरान मैच देख रहे थाना प्रभारी लाइन हाजिर।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहाँपुर। जनपद के पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने अनुशासनहीनता और ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में खुटार थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

यह पूरा मामला संपूर्ण समाधान दिवस से जुड़ा है, जहाँ प्रशासन के आला अधिकारी जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुन रहे थे और फरियादियों को न्याय दिलाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच खुटार थाना प्रभारी श्याम वीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगा, जिसमें वे जनसुनवाई जैसे महत्वपूर्ण समय में मोबाइल पर आईपीएल मैच देखने में तल्लीन दिखाई दे रहे थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही विभाग की छवि पर सवाल उठने लगे और जनता ने पुलिस की इस कार्यप्रणाली की कड़ी आलोचना की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने त्वरित संज्ञान लिया और बुधवार को कड़ा रुख अपनाते हुए थाना प्रभारी श्याम वीर सिंह के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उन्हें लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया।

एसपी ने दो टूक शब्दों में संदेश दिया है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता या गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस सख्त कार्रवाई के बाद जहाँ पुलिस कर्मियों में अनुशासन बनाए रखने का संदेश गया है, वहीं आम जनता द्वारा पुलिस अधीक्षक की इस त्वरित और न्यायपूर्ण कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!