Breaking News

बिसौली: ‘प्रकृति का श्रृंगार’ कर जायन्ट्स ग्रुप ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस, रोपे फलदार और छायादार पौधे।

बिसौली: ‘प्रकृति का श्रृंगार’ कर जायन्ट्स ग्रुप ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस, रोपे फलदार और छायादार पौधे।

आई एम खान 

बिसौली। विश्व पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स ने नगर में एक विशेष पौधरोपण अभियान का आयोजन किया। ‘पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ’ के बुलंद नारे के साथ शुरू हुए इस “प्रकृति का श्रृंगार” कार्यक्रम के माध्यम से संस्था ने गिरते पर्यावरण ग्राफ को सुधारने का प्रयास किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे ग्रुप के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और प्रकृति के असंतुलन को रोकने के लिए वृक्षारोपण ही सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, वर्षगांठ या किसी भी विशेष खुशी के मौके पर कम से कम एक पौधा लगाकर उसे बड़ा करने का संकल्प लें।

इस अभियान के दौरान नगर के सार्वजनिक स्थलों पर नीम, पीपल, जामुन और अमरूद जैसे औषधीय और फलदार पौधों को रोपा गया, जिससे भविष्य में राहगीरों को छाया और पक्षियों को बसेरा मिल सके। इस पुनीत कार्य के दौरान संस्था के यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, सचिव शशांक भिल्ला और कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय ने भी अपने विचार साझा किए और सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया।

कार्यक्रम में निशांत गोयल, विकास गुप्ता, नितिन वार्ष्णेय, प्रवीण अग्रवाल ‘नादान’, रविंद्र मोहन अग्रवाल, जितेन्द्र वार्ष्णेय और मोहित वार्ष्णेय समेत ग्रुप के तमाम पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने की शपथ ली।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!